फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर से मिला अधेड़ का शव

Sun, 21 Dec 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुरु अर्जुन नगर निवासी 58 वर्षीय हरविंद्र सिंह का शव शनिवार को रादौर के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों से शिनाख्त कराई। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हरविंद्र सिंह ट्रैवल एजेंसी का संचालन करते थे। परिजनों के अनुसार वह 13 दिसंबर को घर से निकले थे। पत्नी परवीन कौर के बयान पर 15 दिसंबर को उनकी अर्जुन नगर चौकी में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। अर्जुननगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें