फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन फीट रास्ते के विवाद में कस्सी से वार कर पिता-पुत्र को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। सदर जगाधरी के खेड़ा गांव में तीन फीट रास्ते के विवाद में खेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने कस्सी से वार कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खेडा गांव निवासी सुरजीत सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के ही बलदेव सिंह से तीन फीट का रास्ता लिया था। आरोपी ने उससे झगड़ा कर रास्ते के दो बार पैसे ले लिए। मगर इसके बाद भी आरोपी उससे झगड़ा करता रहता है। एक अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ बाड़े से घर लौट रहा था। रास्ते में बलदेव उसके लड़के के साथ झगड़ा कर रहा था। आरोपी ने उसके बेटे को पीट घायल कर दिया। जब उसने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने कस्सी उठाकर उसके सिर में मारी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


देवर पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के तिगरा गांव निवासी कामिनी ने अपने देवर राजन पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कामिनी रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके देवर राजन ने उसके घर में घुसकर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी राजन पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, बाजू की हड्डी टूटी -
यमुनानगर। तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। जिसमें महिला की बाजू में फ्रेक्चर आ गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। कैत मंडी निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि गांव के ही शिब्बा, जिया लाल व राहुल ने उसके घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। चोट लगने से उसकी बाजू की हड्डी टूट गई। मारपीट की आवाज सुनकर अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें