फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता-पुत्र को डंडों से पीटा, चार नामजद

Mon, 01 Jul 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सरांवी गांव में पाइप लाइन के ऊपर से ट्रैक्टर गुजारने से रोकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर चार लोगों ने डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरांवी गांव निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 19 जून की सुबह वह अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। वहां पर उनके गांव का ही वंश पाइप लाइन से खेत में पानी दे रहा था। जब वह ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा तो उसने उसे कहा कि पाइप लाइन के ऊपर से ट्रैक्टर मत निकालो। उसने उसे कहा कि वह देखकर अपना ट्रैक्टर चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ध्यान से पाइप लाइन के पास से ट्रैक्टर निकाल लेगा। इस बात को लेकर आरोपी ने उससे गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद वहां पर वंश के पिता जसविंद्र, दादा गुरदयाल व उनका साथी सुशील मौके पर पहुंचे और उसे व उसके पिता को गालियां देने लगे। आरोपियों ने उसे व उसके पिता राज कुमार पर डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी उनसे पहले से रंजिश रखते है। शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें