फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर नपा के खिलाफ जताया रोष

Mon, 01 Jul 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक रॉयल गार्डन पैलेस में हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान पार्षद भगवत दयाल कटारिया ने की। बैठक में रादौर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के खिलाफ रोष प्रकट किया गया।
सदस्यों ने कहा कि नगर पालिका की ओर से हर माह करीब आठ से 10 लाख रुपये सफाई कार्य पर खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई ठेकेदार लाखों रुपये लेने के बावजूद सफाई व्यवस्था कायम नहीं रख पा रहे हैं। सड़कों, गलियों में गंदगी पसरी है। सदस्यों ने मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। सदस्यों ने वर्षों से नगर पालिका की ओर से बनाए जा रहे खेल स्टेडियम अधूरा होने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मांग है कि अधूरा पड़ा खेल स्टेडियम का काम जल्द पूरा कराया जाए। सरकार से जल्द नगर पालिका चुनाव कराए जाने की मांग है। जिससे अधूरे पड़े कार्य संपन्न हो सकें और रादौर का विकास हो। शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था कराने की भी मांग है, वहीं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर न होने पर सदस्यों ने रोष प्रकट जताया। इस मौके पर सुशील अग्रवाल, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरण सिंह, सुभाष चंद मट्टू, मुकेश अरोड़ा मक्की, रविंद्र शर्मा, मनमोहन सिंह औजला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें