जठलाना। पालेवाला गांव में पिता-पुत्र पर कुछ लोगों ने लाठियों-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने गांव के संदीप सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि वह बेटे के साथ घर पर था। तभी संदीप अपने साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा और हमला कर दिया। आरोपी हाथों में लाठियां-डंडे व तेजधार हथियार लिए हुए थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो संदीप व अन्य आरोपी भाग गए। जाते समय उसे व बेटे को जान से मारने की धमकी दे गए। संवाद