फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क के किनारे मिला बुजुर्ग का शव

Sat, 07 Jun 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अंबाला मार्ग पर जगाधरी के पास सड़क किनारे शनिवार सुबह बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास है। वह सामान्य वेशभूषा में था। उसके पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। प्रथम दृष्टया कोई चोट या खून के निशान भी नहीं मिले हैं, जिससे उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें