फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फतेहपुर पंचायत ने शुरू की सख्ती, नल खुले छोड़ने पर लगेगा जुर्माना

Tue, 17 Mar 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला सलाहकार रजनी गोयल सरपंच को पुस्तिका भेंट करते हुए एवं उपस्थित जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव फतेहपुर में जल संरक्षण को लेकर अब सख्ती के साथ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया है कि गांव में नल खुले छोड़कर पानी की बर्बादी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में पंचायत द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा ताकि पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोका जा सके।
विज्ञापन

यह निर्णय सोमवार को ग्राम पंचायत फतेहपुर में आयोजित जल एवं सीवरेज समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के तहत चल रहे जल महोत्सव के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और वासो के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच अरविंद कुमार ने की, जबकि जिला सलाहकार रजनी गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान रजनी गोयल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण और प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, जल एवं सीवरेज समिति और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समन्वय से ही जल आपूर्ति योजनाओं का सही संचालन संभव है। इसके लिए ग्रामीणों को भी जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में जिला सलाहकार रजनी गोयल ने सरपंच अरविंद कुमार को जल वितरण प्रणाली के रखरखाव से संबंधित संचालन पुस्तिका भेंट की और उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण से जुड़े पंपलेट वितरित किए। इस मौके पर सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें