संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोटड़ा खास गांव में चार युवकों ने बजाज ऑटो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर गंडासी से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास से रिकवरी के 19,400 रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। ।
कोटड़ा खास निवासी अतुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बजाज ऑटो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह 22 अप्रैल को चिकन इलाके में फाइनेंस की किस्त लेने के लिए गया था। वह वहां से 19, 400 रुपये की किस्त लेकर आ रहा था। तभी उसके मोबाइल पर गांव के ही मोहित उर्फ काली का फोन आया कि उसने जो पैसे उसकी चाचा की दुकान से चोरी किए थे, वह पैसे उनके पास से लेकर चला जा।
वह अपने साथियों सुमित उर्फ शीशी, सुमित संसरवाल उर्फ काला तथा मनदीप उर्फ मनी के साथ पंचायती पैलेस के बाहर बैठे है। जब वह पैलेस के बाहर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर गंडासी व बिंडों से हमला कर दिया। इस दौरान मंदीप ने मोबाइल से उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोपियों ने उस पर पीटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया और उसकी जेब से 19 हजार 400 रुपये निकाल लिए।
मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। कर कार्रवाई शुरू कर दी।बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।