फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान 12 को चलाएंगे कस्सी, बनाएंगे रास्ता : सुभाष

Sat, 03 Jan 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव पोटली के धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व भाकियू के पदा​धिकारी। प्रवक्ता - फोटो : रायबरेली में डलमऊ क्षेत्र के मुराईबाग से फतेहपुर को जाने वाली बदहाल सड़क।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। प्रशासन किसानों के प्रति उदासीन बना हुआ है। गर्मी से सर्दी आ गई है, लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है।परंतु किसान अपना रास्ता लेकर रहेंगे। 12 जनवरी को सभी किसान अपनी कस्सियां लेकर आएंगे और अपना रास्ता बनाएंगे।अब केवल किसानों की कस्सियां चलेंगी, भले प्रशासन लाठियां चलाता रहे। यह बात भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने गांव पोटली में चल रहे किसानों के धरने में कही।
वे शुक्रवार को धरना स्थल पर किसानों से बातचीत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को जींद में भारतीय किसान यूनियन की बैठक होगी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष रतन मान के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। वहां पर किसानों के अन्य मुद्दे तथा पोटली गांव के रास्ते के बारे भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि किसान मौसम की परवाह किए बिना ऐसे ही डटे रहेंगे।
विज्ञापन

पोटली में चार महीने हो गए गर्मी से सर्दी आ गई और किसान अपने हक के अड़िग हैं और पीछे नहीं हटेंगे। 12 जनवरी को सभी किसान धरना स्थल पर अपनी कस्सियां लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हाईवे अधिकारी प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं और अब प्रशासन से भी कोई बात नहीं होगी। यदि बात हुई तो अंबाला-शामली हाईवे पर धरना स्थल पर ही होगी।
विज्ञापन

किसान अपना रास्ता खुद बनाएंगे चाहे प्रशासन लाठियां और डंडा चलाएं। किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे और हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान यादविंद्र कांबोज जयपुर, महेंद्र चमरोडी, पवन गोयल दामला, सतपाल सैनी, रोशन लाल सैनी, हाकम सिंह, धर्मपाल जगदीश, श्याम सिंह धनौरा, कर्मवीर बरहेडी, धर्मवीर अमलोहा, यशपाल, विशाल जागीर सिंह, बलजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें