फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहलवानों के हक में कल जींद जाएंगे किसान

Tue, 09 May 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने सोमवार को कहा कि यदि सरकार ने जल्द आंदोलनरत पहलवान खिलाड़ियों को न्याय नहीं दिया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने बताया कि 10 मई को जिले से सैकड़ों किसान खिलाड़ी पहलवानों के समर्थन में जींद में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहे धरने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। जंतर-मंतर में चल रहे धरने के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रदेश स्तरीय धरना जींद में होगा। इस मौके पर जिला संरक्षक जयपाल चमरोडी, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कांबोज चमरोड़ी, रादौर प्रधान अशोक कांबोज डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष बिलासपुर महेंद्र सुढैल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें