फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों की चेतावनी, सड़क न बनी तो देंगे धरना

Wed, 24 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसानों का शिष्टमंडल मंगलवार को डीसी कैप्टन मनोज कुमार को मिला। सुभाष ने बताया कि यमुनानगर से कुरुक्षेत्र रोड की हालत बहुत खराब है। अब अगर उपायुक्त के आश्वासन के बाद भी यह सड़क ठीक नहीं हुई तो पांच अगस्त को दामला में रोड जाम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस सड़क पर जो टुकड़ा टूटा हुआ है, उस पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने पैचवर्क शुरू कर दिया है। यहां मरम्मत से काम नहीं चलेगा बल्कि इसका दोबारा निर्माण करना होगा। यहां जर्जर सड़क की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं मगर सरकार और प्रशासन का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क ठीक नहीं हुई तो पांच अगस्त को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में यहां टेंट लगा दिया जाएगा। मौके पर अशोक डांगी प्रधान रादौर, उदय सिंह कुंजल मंडल सचिव, पवन गोयल प्रधान दामला, सुरजीत सिंह खुर्दी, कुलदीप सिंह कुंजल, मदन लाल, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें