फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाजमंडी गेट पर किसान 23 को करेंगे प्रदर्शन

Thu, 22 Oct 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 23 अक्टूबर को जिला सचिवालय के सामने अनाजमंडी गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा के दोनों घटकों की बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन के अध्यक्ष गुरभजन सिंह मझैल और अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह के नेतृत्व में दशहरा ग्राउंड में बुलाई गई थी।
विज्ञापन

बैठक में प्रदर्शन के दौरान एसआईआर प्रक्रिया में चुनाव आयोग की भूमिका का विरोध करने का निर्णय लिया गया। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई जाएगी।
उन्होंने सरकार से पोर्टल व्यवस्था और 27 क्विंटल की सीमा संबंधी हिदायत को समाप्त करने की मांग की, ताकि किसानों को फसल बेचने में परेशानी न हो। इसके अलावा गुरुग्राम और नूंह में बिजली के निजी आपूर्तिकर्ताओं को लाइसेंस देने के विरोध में भी आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक में धर्मपाल चौहान, महिपाल चमरौड़ी, प्यारे लाल तंवर, हरभजन सिंह संधू और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। संगठनों ने किसानों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें