फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने दी कर्मियों को बंधक बनाने की चेतावनी

Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किसानों व अन्य उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने से गुस्साए भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को निगम के एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि अब किसी का कनेक्शन काटा तो कर्मचारियों को बंधक बना लिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद किसानों ने बिजली निगम के एसई को मांगपत्र सौंपा।
भाकियू प्रदेश महामंत्री रामबीर चौहान ने कहा कि पिछले दिनों काफी किसान व अन्य उपभोक्ता किसी कारणवश किसी इमरजेंसी या फिर अन्य कारणों अपना बिजली का बिल नहीं भर पाए थे। इस पर बिजली निगम ने उनके बिलों पर बहुत ज्यादा सरचार्ज लगा दिया है। यदि किसी का बिजली बिल 10 रुपये का है तो उस पर 40 रुपये सरचार्ज लगाया गया है। यह सरचार्ज बहुत ज्यादा है। यह सरचार्ज माफ होना चाहिए।
विज्ञापन

पिछले महीने सरकार ने दो हजार करोड़ रुपये माफ किया है। इसलिए जिनका बिल रुका हुआ है तो उनके भी 40 से 50 प्रतिशत तक बकाया बिल माफ होने चाहिए। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद बिजली निगम के कर्मचारी कनालसी, उन्हेड़ी, खजूरी, लाल छप्पर समेत कई गांवों में लोगों के मीटर उतार दिए गए हैं। मीटर उतारने से पहले सूचना भी नहीं दी जा रही। 19 दिसंबर को किसानों की मुख्यमंत्री व बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।
बैठक में बिल में लगने वाले सरचार्ज को माफ करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद बिजली निगम की तरफ से काफी किसानों व ग्रामीणों के बिजली मीटर काटे जा रहे हैं। मीटर उतार कर न केवल मुख्यमंत्री के आदेशों की उल्लंघना की जा रही है बल्कि लोगों को भी बेइज्जत करने करने का काम किया जा रहा है। इससे किसानों में रोष है।
इस पर सभी एकत्रित होकर बिजली निगम के एसई से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसई से मांग की है कि जिन लोगों के बिजली बिलों पर सरचार्ज लगाया गया है उनका जुर्माना माफ करके व असल बिल से 10 प्रतिशत छोड़ कर बिल लिया जाए। घर के मीटर न उतारे जाएं और बिल भरने की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ाई जाए। किसानों को ट्यूबवेलों के कनेक्शन तुरंत दिया जाए। खेतों पर लगे ट्रांसफार्मर यदि चोरी हो जाएं तो किसानों से उसके पैसे न लिए जाएं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि अगर बिना बताएं घर का कनेक्शन काटेंगे तो भारतीय किसान संघ बिजली निगम के कर्मचारियों का घेराव करेंगे। किसानों के अनुसार एसई पुनीत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जिसका मीटर उतारना है उसे पहले सूचना देंगे। जिनके बिल बकाया हैं वह असल बिल भर देंगे तो उनका जुर्माना छोड़ दिया जाएगा। इस मौके पर मदन भगत खजूरी, प्रवीण उन्हेड़ी, सरस्वती खंड के अध्यक्ष दीपक राणा, वेद प्रकाश कमालपुर, जगदीप स्यालवा, प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें