फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुश्ती में चमका किसान का बेटा आयुष

Sat, 07 Jun 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव फतेहपुर से किसान का बेटा आयुष कुश्ती में सितारा बन चमका है। स्टेट खेल महाकुंभ, ईस्ट-वेस्ट इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट रहे आयुष ने जिला केसरी खिताब भी अपने नाम कर लिया है। एक के बाद एक आयुष को पदक व खिताब लाते देख परिवार सहित गांव के लोगों में खुशी है। आयुष का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों में पदक लाने का है।
21 वर्षीय आयुष ने बताया कि जिले में सरकारी स्तर पर कुश्ती कोच अमित उनके गांव से हैं, जो पांच बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साथ ही वह सीनियर नेशनल गेम्स में हिस्सा ले चुके हैं। कोच अमित को देखकर ही चार साल पहले कुश्ती खेल स्पर्धा में भविष्य बनाने की ठानी। शुरुआत से अभी तक कोच अमित के मार्गदर्शन में सुबह-शाम कई घंटे का खेल अभ्यास चल रहा है। इस दौरान कोच से खेल की हर बारीकी सीखी। कोच के बताई हर बात मानी। इसी का परिणाम है कि एक के बाद एक पदक व खिताब मिल रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष ने बताया कि वर्ष-2023 और वर्ष 2024 के हरियाणा खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। ईस्ट व वेस्ट इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। तीन दिन पहले तेजली खेल परिसर में हुई जिला अखाड़ा प्रतियोगिता में भी ग्रीको रोमन स्टाइल में जिला केसरी खिताब अपने नाम किया है। आयुष ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलने व पदक जीतने का सपना है, इसलिए कड़ा अभ्यास जारी है। अगला लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों में पदक लाने का है, जिसके लिए खेल पर पूरा फोकस है।
विज्ञापन

आगे भी करेगा बेहतर

कोच अमित ने बताया कि आयुष शुरुआत से मेहनती है। सुबह-शाम का अभ्यास कभी नहीं छोड़ता। इसी लग्न का नतीजा है कि कम समय में ही आयुष कुश्ती खेल स्पर्धा में सितारा बनकर चमका है। पूरा विश्वास है कि आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में भी आयुष बेहतर प्रदर्शन कर अपने साथ परिवार, गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें