फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें किसान : राणा

Sat, 28 Feb 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महिला किसानों को स्प्रे पंप भेंट करते कृ​षि मंत्री  राणा। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला स्तरीय अनुसूचित जाति किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) की ओर से किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि, किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि 480 बैटरी चालित स्प्रे पंप निशुल्क किसानों को वितरित किए।
कृषि मंत्री ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान है और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी और चेताया कि अधिक रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो रही है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल फसलों की पैदावार बढ़ती है, बल्कि भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को भी संरक्षित किया जा सकता है। श्रमिकों और किसानों को पानी बचाने के उपायों पर भी जोर दिया गया। उन्होंने धान की सीधी बिजाई को जल संरक्षण का प्रभावी तरीका बताया और बताया कि इसके लिए सरकार 4500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान राशि भी प्रदान करती है।
मंत्री ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और स्प्रे पंप के उपयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उप निदेशक कृषि डॉ. आदित्य प्रताप ने बताया कि आत्मा परियोजना के तहत प्रत्येक खंड में 80-80 बैटरी चालित स्प्रे पंप वितरित किए गए, जिसके लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य था।
विज्ञापन

विभाग ने किसानों को योजनाओं और अनुदान की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, उप मंडल कृषि अधिकारी अजय कुमार, गुण नियंत्रण निरीक्षक बाल मुकुंद, सहायक कृषि अभियंता डॉ. विनीत कुमार जैन, विषय विशेषज्ञ हरीश पाण्डेय व अमनप्रीत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें