फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पराली न जलाएं : सुमित्रा कादियान

Thu, 09 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को अक्तूबर माह में हार्वेस्टिंग हरमनी लीगल अवेयरनेस फॉर पॉल्यूशन फ्री फील्डस विषय पर अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने किसानों से अपील की है कि पराली न जलाएं और प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल भी बंद करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को पराली जलाने से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण और उससे शरीर व वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराना है। यह सर्वविदित है कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण तथा अनेक प्रकार के शारीरिक रोग जैसे श्वास संबंधित बीमारियां बढ़ जाती हैं। इस अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर के द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इनमें किसानों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें