फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीएपी लेने के लिए किसानों की लगी कतार

Wed, 30 Oct 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर/ रादौर। लंबे इंतजार के बाद कोऑपरेटिव सोसाइटी गुंदियाना में डीएपी खाद भेजी गई।खाद आने की खबर सुनकर क्षेत्र के किसानों की खाद लेने के लिए लंबी कतार लग गई।
कोऑपरेटिव सोसाइटी में तकरीबन 10 से 15 गांव पड़ते हैं। कोऑपरेटिव सोसाइटी में केवल 300 से 400 कटे ही डीएपी खाद के आए हैं और खाद लेने के लिए कोऑपरेटिव सोसायटी पर लंबी लाइन लग गई। डीएपी खाद के मात्र 400 कटे बांटना कर्मचारियों के लिए टेड़ी खीर साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी खाद न मिलने से किसानों में सरकार व प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द डीएपी खाद की समस्या का समाधान करें, क्योंकि गेहूं और सरसों की बिजाई का कार्य शुरू हो चुका है और किसान को आज डीएपी खाद की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें