फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान की खरीद न होने पर किसानों में रोष, पोर्टल व्यवस्था खत्म करने की मांग

विज्ञापन
मंडी सचिव को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते किसान सभा के पदा​धिकारी। सभा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मंडी में धान की खरीद में आ रही दिक्कतों को लेकर किसानों में रोष है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला यमुनानगर के प्रतिनिधिमंडल ने नायब सिंह और महिपाल चमरोड़ी के नेतृत्व में जगाधरी अनाज मंडी का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। मंडी चेयरमैन विपुल गर्ग से भी बातचीत की गई और मंडी सचिव के जरिये मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
किसान सभा पदाधिकारियों मान सिंह पंजेटा, वेदपाल, सुखविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन मंडी में खरीद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि 10 अक्तूबर से पहले खरीद शुरू होना मुश्किल है। किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण और सत्यापन को लेकर भी समस्याएं बताईं। उनका कहना है कि कई किसानों की फसल का पंजीकरण गलत दर्ज है। कुछ मामलों में अन्य व्यक्तियों ने फसल का विवरण दर्ज कर दिया और उनके दिए मोबाइल नंबर अब बंद हैं। कई किसानों की वास्तविक भूमि के मुकाबले पोर्टल पर कम क्षेत्र दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने एक एकड़ पर 27 क्विंटल की सीमा हटाने की मांग की। किसानों के अनुसार, इससे वे अपनी पूरी फसल नहीं बेच पाएंगे। नमी मापने वाली मशीनों में अलग-अलग रीडिंग आने की समस्या भी बताई गई। किसान सभा ने आरोप लगाया कि हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भी पर्याप्त खरीद नहीं कर रहे हैं। किसान सभा ने पोर्टल व्यवस्था खत्म करने और डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पप्पू मंडेबर, ईश्वर पंडित, राजबीर पिंडोरा, सुखबीर, यशपाल, संजय सिंह और नरेश सहित अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें