फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : तीन घंटे देरी से चलीं ट्रेनेंं

Thu, 19 Dec 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान रेलवे को कई गाड़ियों के रूट बदलने पड़े तो कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली कुछेक ट्रेनों पर इसका प्रभाव रहा।
चूंकि यहां से गुजरने वाली गाड़ियां आंदोलन शुरू होने से पहले निकल गई थी और शेष का समय शाम का है। ऐसे में यहां से गुजरने वाली ज्यादा प्रभावित नहीं हुई।
यहां से अंबाला तक सभी ट्रेनों को समय अनुसार रवाना किया गया। वहीं, विभिन्न स्टेशन से दोपहर को चलने वाली ट्रेनों का रेलवे ने संचालन रोक कर समय पुनर्निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलाई गई। जबकि फिरोजपुर धनबाद एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चलाई गई। गाड़ियों का समय पुनर्निर्धारित करने से अन्य ट्रेनों के समय पर इसका असर पड़ा। इससे अन्य गाड़ियां भी प्रभावित हुई और देरी से चलाई गई। इस दौरान लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से चली। इसके अलावा अन्य गाड़ियां भी इससे प्रभावित रही। कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से आधे से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें