संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम ने जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन के पास बिना लाइसेंस और डिग्री के अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर दबिश दी। इस दौरान टीम को मौके से भारी मात्रा में दवाई भी मिली।
टीम ने चिकित्सक को हिरासत में लेकर दवाइयों का स्टॉक जब्त कर लिया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बत्ता नाम से क्लीनिक काफी समय से चल रहा था। इसकी शिकायत लगातार सीएम फ्लाइंग को मिल रही थी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को क्लीनिक पर कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया। सिविल सर्जन की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. विपिन गोंदवाल के नेतृत्व में टीम भेजी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक पर दबिश दी। जब टीम मौके पर पहुंची तो क्लीनिक पर डॉ. अनिल बत्ता मरीजों का उपचार करते हुए मिले। टीम ने उनसे लाइसेंस और डिग्री की मांग की लेकिन डॉ. अनिल मौके पर लाइसेंस और डिग्री नहीं दिखा पाए।
इसके बाद टीम ने क्लीनिक में अंदर सर्च किया। जहां पर मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड भी बने थे। इसके अलावा बड़ी मात्रा में दवाइयां भी मिलीं। टीम ने दवाइयों के स्टॉक की जानकारी मांगी ताे आरोपी डॉक्टर दवाइयों के स्टॉक के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे पाए। टीम ने इसकी सूचना फर्कपुर थाना पुलिस को दी। जिस क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा है, उस क्लीनिक के बोर्ड पर डॉ. अनिल बत्ता के नाम के नीचे डी-फार्मा लिखा है।
द