फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हर गांव में जल्द गठित होंगी किसान कमेटी

Tue, 02 Sep 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव लाल छप्पर में जिला अध्यक्ष को सम्मानित करते किसान। किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोमवार को गांव लाल छप्पर में दीप राणा नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि संगठन को मजबूत करेंगे और विस्तार जल्द होगा। हर ब्लॉक के गांवों में कमेटियां बनाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी किसान काे सरकारी कार्यालय में यदि मान सम्मान न मिला तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। यह संगठन 36 बिरादरी का संगठन है। पूरे देश में नरेश टिकैत, राकेश टिकैत व युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहा है। प्रदेश में ईमानदार किसान नेता रतनमान की अगुवाई में किसानों के हर हर मुद्दे की लड़ाई लड़ी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब में कुदरत के कहर से किसान, मजदूर आम लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया और सब कुछ बर्बाद हो गया। राकेश टिकैत व रतनमान के आह्वान पर वहां पर बाढ़ पीडि़तों को जिला से राहत सामग्री के लिए सम्मान इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी किसानों व आम लोगों से अपील की कि वह इसमें बढ़चढ़ कर दान दें। बैठक में मास्टर जंगशेर सिंह राणा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला संरक्षक महेंद्र कांबोज चमरोड़ी, रमेश राणा, अशोक डांगी, पवन गोयल, विनोद डांगी, ऋषिपाल नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें