फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने लघु सचिवालय के सामने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के किसान शुक्रवार को जगाधरी अनाज मंडी पर इक्ट्ठे हुए। इस दौरान उन्होंने लघु सचिवालय के सामने सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं पुतला फूंकने के दौरान रोड पर जाम लग गया। जिसके चलते वाहनों की कतारें लग गई। धरने की अध्यक्षता भाकियू के युवा राज्य अध्यक्ष राहुल संधाय, अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन के राज्य उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान, भारतीय किसान सभा हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौढे, एटक के जिला प्रधान हरभजन सिंह संधू व सीटू के जिला प्रधान रामकुमार कंबोज ने की।
वहीं किसान नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली जाने से किसानों को रोकने के लिए सड़कों को बॉर्डर में बदल दिया और निहत्थे किसानों पर गोले और गोलियां बरसाई जा रही है यह कांड केवल विदेशी सत्ता ही कर सकती है। यह आजाद भारत का काला अध्याय है। जिस प्रकार से 1919 में जनरल डायर ने अंग्रेजों के राज में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शित कर रहे जलियांवाला बाग में लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर हजारों लोग भून दिए थे, इसी प्रकार हरियाणा सरकार ने भी पंजाब से आने वाले किसानों पर शंभू बॉर्डर खनौरी बॉर्डर व अन्य जगह अर्धसैनिक बल व पुलिस खड़ी करके सरेआम उनके ऊपर गोले दागे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों किसान जख्मी हुए, ट्रैक्टर तोड़े गए गाड़ियां तोड़ी गई क्या यही विकसित भारत है। संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य संगठनों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 फरवरी को डब्ल्यूटीओ के विरोध में नेशनल हाईवे पर यमुनानगर में ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे तथा 14 मार्च को दिल्ली महापंचायत की तैयारी के लिए गांव गांव में जत्थे निकले जाएंगे। इस मौके पर धरने को महिपाल चमरौड़ी, सुखदेव सिंह, सुखबीर कौर, संदीप संखेड़ा, बीर सिंह राठी, विजयपाल, विनोद कुमार त्यागी, संजीव बलिया, संजय चमरौड़ी, यशपाल, प्यारेलाल तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें