फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने गन्ने मूल्य में सिर्फ 15 रुपये की बढ़ोतरी पर फूंके पुतले

विज्ञापन
रादौर में कृषि मंत्री का पुतला फुंकते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। हरियाणा सरकार की ओर से गन्ने के दाम में मात्र 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने से गन्ना उत्पादक किसानों में रोष है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के बैनर तले किसानों ने कृषि मंत्री के निवास के पास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुतले फूंके।
जिला प्रधान संजू गुंदियाना के नेतृत्व में किसानों सर छोटूराम चौक मंडी चौक पर प्रदर्शन किया। गुंदियाना ने कहा कि सरकार ने गन्ने के दाम में नाममात्र बढ़ोतरी कर किसानों के साथ मजाक किया है। किसान लंबे समय से गन्ने का उचित भाव देने की मांग कर रहे हैं। तीन सितंबर को रादौर में किसान महापंचायत में कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपकर गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई थी। सरकार ने किसानों की मांग को अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आज चीनी के दाम करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। गन्ना उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गन्ने के भाव में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई। इसके कारण किसान धीरे-धीरे गन्ने की खेती से दूरी बना रहे हैं। एक तरफ सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है, वहीं दूसरी तरफ फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

मंत्रियों के घेराव की चेतावनी
गुंदियाना ने कहा कि किसान सरकार की ओर से घोषित भाव को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। आगामी दिनों में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो चीनी मिलें बंद करवाने और मंत्रियों के निवास का घेराव करने जैसे कड़े फैसले लिए जाएंगे। प्रदर्शन में युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा, डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर, जिला सचिव विक्रांत, महासचिव गुरवीर सिंह, ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र सिंह, कृष्णपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें