फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जोहड़ किनारे मिला किसान का शव, चोट से हत्या की आशंका

विज्ञापन
जगाधरी सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। गांव पीरूवाला में बुधवार सुबह जोहड़ के किनारे 62 वर्षीय किसान सतबीर का शव मिला। उनकी आंख के पास चोट का निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, पीरूवाला निवासी सतबीर खेतीबाड़ी का काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं और सभी शादीशुदा हैं। उनके बड़े बेटे रविंद्र के अनुसार, उनके पिता मंगलवार दोपहर साइकिल लेकर किसी काम से घर से निकले थे। शाम तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह परिजनों ने व्यासपुर थाने में उनके लापता होने की शिकायत दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मोबाइल लोकेशन और सतबीर की गतिविधियों के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन से शव तक पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सतबीर के मोबाइल की लोकेशन खंगाली। लोकेशन पीरूवाला गांव के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस, परिजन और ग्रामीणों ने इलाके में तलाश शुरू की। गांव के मंदिर से आगे जोहड़ की तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर जाने पर सतबीर का शव पड़ा मिला। शव के पास उनकी साइकिल और मोबाइल भी बरामद हुआ।परिजनों ने आंख के पास चोट को देखते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।

जगाधरी सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर बैठे परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें