फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर मंडी में तौलाई न होने से किसानों में रोष

विज्ञापन
व्यासपुर अनाज मंडी में धान को सुखाते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से 24 सितंबर से तौलाई शुरू करने के आश्वासन के बाद वीरवार को किसान धान लेकर व्यासपुर अनाज मंडी पहुंचे। तौलाई शुरू नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। मंडी में अब तक 25 हजार क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है।
किसान खेतों से धान कटवा कर मंडी पहुंच रहे हैं, जहां फड़ों पर फसल सुखाने के बाद बोरियों में भरकर रखी जा रही है। गांव दरियापुर के किसान नीरज कुमार, आंबवाला के यशपाल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, मनदीप कुमार, अक्षित कुमार और दिलबाग सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 24 सितंबर से धान की तौलाई शुरू करने की सूचना मिली थी। इसी उम्मीद में वे धान लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन यहां खरीद व तौलाई का काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धान तैयार होने के बावजूद मंडी में व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। आढ़ती दलजीत सिंह और शिव कुमार ने बताया कि रोजाना 50 से अधिक किसान धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। किसान सुबह चार बजे से ही मंडी में पहुंचना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

खरीद शुरू नहीं होने के कारण धान को सुखाकर बोरियों में भरकर फड़ और शेड में रखा जा रहा है। आढ़तियों ने बताया कि रोजाना सैकड़ों क्विंटल धान की आवक से खरीद शुरू होने से पहले ही मंडी भर गई है। खरीद शुरू होने के बाद ही धान का उठान और भुगतान हो सकेगा। उन्होंने सरकार से जल्द खरीद शुरू कराने की मांग की है, ताकि किसानों और आढ़तियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें