फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेत में काम कर रहे किसान पर हमला, मारने की दी धमकी

Sat, 04 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। रादौर तहसील कार्यालय के सामने खेत में काम कर रहे एक किसान पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने किसान की पिटाई करने के साथ ही उस पर पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बुबका निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने तहसील कार्यालय रादौर के सामने एक एकड़ भूमि शांति देवी से ठेके पर ली हुई है, जिसमें उसने लहसुन की फसल लगाई थी। फसल की कटाई के लिए उसने मजदूर लगाए हुए थे। घटना वाले दिन वह अपने साथी विजय कुमार के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उन्हें पता चला कि रात में उनके खेत से लहसुन चोरी हो गया है, जो रास्ते में बिखरा पड़ा था।
दोनों खेत में ही जांच कर रहे थे कि तभी एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी। कार से उतरकर दौलतपुर निवासी रणधीर सिंह पूनिया उनके पास आया और उनसे पूछताछ करने लगा। इस दौरान उसने जेब से पिस्टल निकालकर मनीष के माथे पर रख दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मनीष के अनुसार, थोड़ी देर बाद नागल के पूर्व सरपंच दिनेश कुमार और खुर्दबन निवासी सतबीर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मनीष और उसके साथी के साथ उसे पीटना शुरू कर दिया। जब मजदूरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। शोर-शराबा बढ़ने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उधर, जांच अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें