फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान ने मल्टीपरपज मशीन से जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

Tue, 28 Apr 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुरस्कार दिखाते प्रगतिशील किसान धर्मवीर सिंह। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रगतिशील किसान धर्मवीर सिंह कांबोज ने अपनी मेहनत और नवाचार से एक बार फिर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। आईआईटी दिल्ली में हुए अभ्युदय नेशनल कॉन्क्लेव में उन्हें अंत्योदय सोशल इम्पैक्ट अवार्ड के तहत प्रथम स्थान मिला है। देशभर से आए वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के बीच उनके नवाचार को सबसे प्रभावशाली माना गया।

इस सम्मान में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन में आईआईटी दिल्ली के उन्नत भारत अभियान और विज्ञान भारती प्रतिष्ठित संस्थानों की अहम भूमिका रही। धर्मवीर सिंह ने विकसित मल्टीपर्पज प्रोसेसिंग मशीन किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। यह मशीन फूलों और जड़ी-बूटियों का अर्क बिना गुणवत्ता खराब किए निकालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूध से खोया बनाने और फल-सब्जियों की प्रोसेसिंग इत्यादि कई काम एक साथ करती है। इसकी उपयोगिता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी भी शुरू की है। संघर्ष भरे जीवन से आगे बढ़ते हुए धर्मवीर सिंह कभी दिल्ली में रिक्शा चलाते थे, लेकिन आज उनके नवाचार देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं। उनकी सफलता किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें