फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसान आंदोलन जारी, रेलवे ने बढ़ाया रद्द रेलगाड़ियों का शेड्यूल

Sun, 19 May 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। किसान मांगों को लेकर शंभू स्टेशन पर ट्रैक जाम किए बैठे हैं। इससे रेलवे को दर्जनों गाड़ियां रद्द कर दर्जनों के रूट बदलने पड़ रहे हैं। जिसके चलते कई स्टेशनों के लिए सेवाएं नहीं मिल पा रही है। ऐसे रूट के स्टेशन पर जाने के लिए लोगों को रोडवेज या निजी साधन का सहारा लेना पड़ रहा है।
आंदोलन के चलते रेल यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रेलवे ने 150 ज्यादा गाड़ियां रद्द कर अन्यों का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाल से कर रही है। यही नहीं दर्जनों ट्रेनों आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। जिनका संचालन बीच के स्टेशन से किया जा रहा है। इससे कई स्टेशन के लिए सेवा नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर से पटियाला, धूरी, नाभा, बठिंडा, अलवर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर सहित कई स्टेशन की ट्रेनें नहीं मिल पा रही हैं। कई गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द हैं और रूट बदलकर चलाई जा रही हैं। जिससे यात्रियों को आने जाने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है।
यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द हैं और अन्य रूट बदल कर चलाई जा रही हैं। इससे रेलवे को जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रूट बदल कर संचालित ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। आंदोलन के कारण रेलवे को हर दिन ट्रेनों का रद्दकरण का शेड्यूल बढ़ाना पड़ रहा है।


रेलवे ने आंदोलन के कारण जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 मई तक रद्द कर दी है। वहीं श्रीगंगानगर से ऋषिकेश जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी है। इसके अलावा ऊना हिमाचल से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द है। यह ट्रेन अंबाला से ऊना हिमाचल के बीच रद्द की गई है, जबकि बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली से किया जा रहा है।
दिल्ली से जम्मूतवी के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा बाड़मेर से चलकर ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस बठिंडा तक चलाई जा रही है। बंठिडा से ऋषिकेश के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा अमृतसर से दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 15212 जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला से किया जाएगा।
वहीं अमृतसर मुम्बई सेंट्रल गाड़ी संख्या 12904 स्वर्ण मंदिर मेल, अमृतसर बिलासपुर गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल, फिरोजपुर धनबाद गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाला किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। परंतु लोगो को सुविधा देने के लिए रेलवे विभिन्न रास्तों से गाड़ियों का संचालन कर रहा है। जिसके लिए रोजाना अधिसूचना जारी की जाती है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे कदम उठा रही है। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें