फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सर्दी में फैंसी आइटम पैदा कर रहे गर्मी

Sat, 06 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गर्म कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्दी में अब बहुत ज्यादा बढ़ाेतरी हो चुकी है। इससे बाजारों में गर्म कपड़ों की रौनक बढ़ गई है। इस बार महिलाओं के बीच ऊन और फेदर मिक्स स्वेटरों की मांग खास तौर पर बढ़ी है। ये स्वेटर न केवल ठंड से बेहतरीन सुरक्षा देते हैं, बल्कि हल्के, मुलायम और आकर्षक डिजाइन होने के कारण फैशन का अहम हिस्सा भी बन चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस सीजन में ऐसे स्वेटरो की बिक्री में बढ़ोतरी है।
मीराबाई बाजार के दुकानदार राजीव नरूला, राजकुमार व कमल शर्मा ने बताया कि ऊन और फेदर मिक्स स्वेटर अपनी खास विशेषताओं के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। इनमें ऊन की नेचुरल गर्माहट और सिंथेटिक फाइबर जैसे पॉलिएस्टर और माइक्रो फेदर की हल्कापन व टिकाऊपन का अनोखा मिश्रण होता है। इससे स्वेटर न केवल शरीर को गर्म रखते हैं, बल्कि पहनने में बेहद आरामदायक भी होते हैं। लड़कियां और महिलाएं खास तौर पर ऐसे डिजाइनों को पसंद कर रही हैं जिन्हें ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग में आसानी से पहना जा सके। इसमें केवल स्वेटर ही नहीं बल्कि टी-शर्ट, लोअर, टॉप व जैकेट भी उपलब्ध हैं। मिक्स फेदर स्वेटरों की खासियत यह है कि ये शरीर की गर्मी को अच्छी तरह रोककर रखते हैं और साथ ही हवा को अंदर नहीं जाने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ठंड का असर काफी कम हो जाता है। ऊन और फेदर मिक्स स्वेटर इसी जरूरत को अच्छी तरह पूरा कर रहे हैं। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, बाजार में इनकी मांग और भी बढ़ने की संभावना है। उम्मीद है कि इस बार कारोबार अच्छा होने से आमदनी में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें