फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाले में मृत मिले युवक की परिजनों ने की शिनाख्त

Fri, 16 Oct 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के नजदीक बुधवार सुबह नाले में मृत मिले युवक की शिनाख्त गांधी नगर पार्क के पास रहने वाले 40 वर्षीय बिरजू के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था और अपनी बहन पूजा के साथ रहता था। वीरवार को परिजनों के पहुंचे पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बहन पूजा ने बताया कि बुधवार सुबह दूध घर पहुंचाने के बाद बिरजू काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शाम को घर पहुंचने पर पूजा को भाई नहीं मिला। देर रात तक इंतजार करने के बाद उसने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान सोशल मीडिया पर नाले में शव मिलने की सूचना देखकर वह सिविल अस्पताल पहुंची, जहां उसने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की।
पुलिस ने शव मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया था। पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण शुरुआत में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया था। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि बिरजू की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने किसी तरह का कोई संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें