संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाकर शिकायतें सुनीं। इसमें चार शिकायत प्राप्त हुईं।
शिकायतकर्ता श्याम लाल की बुढ़ापा पेंशन, मंडोली निवासी फूलो देवी, इंदु कौर की परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक कीं। इंदु कौर की मौके पर विधवा पेंशन लगाई। पार्थ गुप्ता ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से यमुनानगर में जिला स्तर प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
इसी तरह पंचायतों से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए उप मंडल स्तर और नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।