शामली के क्वॉरेंटाइन वार्ड में कोरोना संदिग्ध के आत्महत्या करने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और बाहर खड़ी अधिकारियों की गाड़ियां
- फोटो : AMAR UJALA
शामली में स्वास्थ विभाग के कवरन्टीन वार्ड में भर्ती एक कोरोना के संदिग्ध युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। एसपी शामली विनीत जयसवाल के अनुसार आज सुबह सीएमओ शामली संजय भटनागर ने पुलिस को सूचना दी की स्वास्थ विभाग द्वारा निर्माणाधीन जिला अस्पताल के कवरन्टीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने आत्महत्या कर ली ली है । सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी के अनुसार युवक के गले में गमछा का फंदा लगा मिला जिससे प्रतीत हो रहा है कि इसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इसका नाम कर्मवीर निवासी गांव नानूपुरी(40) थाना कांधला है। सूचना पर डीएम और एसपी विनीत जयसवाल सीएमओ संजय भटनागर समिति जिले के तमाम आला और स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मौत को गले लगाया जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कोरो ना संदिग्ध कर्मवीर दिल्ली में सब्जी आदि बेचने का कार्य करता है। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव लौटा था। उसने खुद सरकारी अस्पताल पहुंचकर बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद ही उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उसने खुद में कोरोना के लक्षण बताएं स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से खुद ही एडमिट करने का अनुरोध किया इसके बाद उसे 31 मार्च को भर्ती कर लिया गया था क्योंकि उसमें कोरोना संबंधी कुछ लक्षण नजर आए इसलिए स्वास्थ विभाग ने उसे भर्ती कर लिया था। उसके नमूने लेकर मेरठ जांच को भेज दिए गए थे जिसकी संभवत आज शाम तक रिपोर्ट आनी है। अविवाहित था, काम में भी नुकसान हो रहा था - डीएम जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कर्मवीर को भर्ती करने से पहले उसके द्वारा दी गई जानकारी और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मवीर दिल्ली में सब्जी आदि का कार्य करता था। इस काम में भी उसे नुकसान हो रहा था। 40 साल उम्र होने के बावजूद अभी भी वह अविवाहित था और अक्सर बीमार भी रहता था। संभवत इन सभी कारणों से वह डिप्रेशन में भी था। क्योंकि अभी तक उसकी कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट भी नहीं आई थी इसलिए यह भी नहीं माना जा सकता कि को रोना की वजह से उसने यह कदम उठाया है। डीएम के अनुसार आज शाम तक संभव है उसकी जांच रिपोर्ट भी आ जाएगी। अलग कमरे में रखा गया था डीएम के अनुसार कर्मवीर को कोरोना के कुछ लक्षण नजर आ रहे थे उसकी तबीयत को देखते हुए उसे अन्य लोगों से अलग कमरे में आइसोलेशन की तरह रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में भर्ती कोरोनावायरस के इस तरह आत्महत्या करने के मामले में स्वास्थ विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। इस संबंध में यदि किसी स्तर पर कोई लापरवाही रही है इसकी भी जांच कराई जाएगी यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। जांच कर रही पुलिस - एसपी एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टा आत्महत्या का मामला लग रहा है पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
आत्महत्या करने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
आत्महत्या करने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस