फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार रुपये में खरीदकर 64 हजार में बेचे थे नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला के परिजनों को दो नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रघुनाथपुरी कॉलोनी निवासी सनम वोहरा के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये इंजेक्शन उसने दूसरे व्यक्ति से 30 हजार रुपये में खरीदे थे। हालांकि एक इंजेक्शन की कीमत 5400 रुपये है। इसके बाद उसने दोनों इंजेक्शन कोरोना संक्रमित महिला के परिजनों को 64 हजार रुपये में बेच दिए थे। दूसरा व्यक्ति इंजेक्शन कहां से लेकर आया था, इसका उसे कुछ पता नहीं। जिस व्यक्ति ने सनम वोहरा को इंजेक्शन बेचे थे पुलिस ने उसकी भी तलाश शुरू कर दी है। शहर पुलिस सोमवार को आरोपी सनम वोहरा को कोर्ट में पेश करेंगी।
विज्ञापन

ये था मामला
रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छह मई की रात 1.20 बजे सहारनपुर की एक कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला भर्ती की गई थी। शुक्रवार रात करीब दो बजे महिला की धड़कन कम हो गई। ऐसे में चिकित्सकों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था तीमारदार से करने को कहा। ऐसे में तीमारदार कहीं से दो रेमडेसिविर इंजेक्शन 32-32 हजार रुपये में लेकर आ गए। तीमारदार ने चिकित्सक को रेमडेसिविर मरीज को लगाने के लिए दे दिए। जब चिकित्सक ने इंजेक्शन की जांच की तो वह नकली मिला। ऐसे में तीमारदारों ने चिकित्सकों से बात की तो उन्होंने चंडीगढ़ से इंजेक्शन मंगवाने के लिए कहा, लेकिन जब तक महिला की मौत हो गई। इस मामले को अमर उजाला से प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद ड्रग कंट्रोलर प्रवीण कुमार ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि तीमारदारों को कोई वोहरा का व्यक्ति यह इंजेक्शन देकर गया था। महिला के परिजनों ने उन्हें बताया कि वह अस्पताल के बाहर ही यह इंजेक्शन देकर गया था। उसके मोबाइल नंबर से संपर्क कर इंजेक्शन मंगवाया गया था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मामले में शनिवार को आरोपी वोहरा के खिलाफ केस दर्ज किया था।
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जल्द ही आरोपी को बेचने वाले दूसरे आरोपी का भी पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे है। जांच में ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें