फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साढ़े 18 लाख रुपये ले थमाया फर्जी लेटर

Thu, 23 Jan 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। वर्क वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर दो लोगों ने आदर्श नगर कॉलोनी निवासी नितिन कुमार से साढ़े 18 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप चोपड़ा गार्डन निवासी मनीष मरवाह और विजय कुमार शुक्ला पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आदर्श नगर कालोनी निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता मनोज कुमार गोगा मेड़ी मंदिर शिवपुरी ए में जाते थे। यहां पर उनकी मुलाकात चोपड़ा गार्डन निवासी मनीष मरवाह से हुई। आरोपी ने कहा कि वह विदेश रहकर आया हुआ है। उसकी बहन व जीजा भी इंग्लैंड में रहते हैं। अब वह बहन व जीजा के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। इस पर पिता ने उसके बारे में उससे बातचीत की।
आरोपी ने उसे वर्क वीजा पर इंग्लैंड भिजवाने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपी ने 20 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर पहले उसने उसे ढाई लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए। इसके बाद अलग-अलग समय पर 16 लाख रुपये आरोपी ने और ले लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी ने एक इंग्लैंड की कंपनी का बताकर उसे एक लेटर भेजा। जब इसकी जांच कराई तो यह फर्जी निकला। उसने इस बारे में आरोपी से बातचीत की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
उसने परेशान होकर उससे अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया। दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें