छछरौली। छछरौली के गांव कोटड़ा काहन सिंह पंचायत की जमीन से कुछ लोगों ने लगभग 400 पॉपुलर के पेड़ काट लिए है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीपीओ छछरौली को भी दी है। पंचायती जमीन से पेड़ कटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए ओर इसकी सूचना डायल 112 को दी गई । डायल 112 ने मौके की जांच की ओर पूरे मामले की वीडियो ग्राफी भी की है।
गांव कोटड़ा निवासी राशिद ने दी बीडीपीओ को दी शिकायत कहा कि कोटड़ा कानसिंह गांव में काफी पंचाक्षरी जमीन है। जिस पर पॉपुलर के पेड़ लगे हुए थे। गांव के कुछ लोगों ने रातों रात बिना किसी सरकारी अनुमति के पेड काट लिए है। इसके लिए किसी भी विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। गांव के लोगों ने बताया उन्होंने इसकी शिकायत उन्होंने बीडीओ ब्लॉक छछरौली व गांव के ग्राम सचिव को भी सूचना दे दी थी पर इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी छछरौली अमर सिंह ने कहा कि कोटड़ा कानसिंह की पंचायती जमीन से लकड़ी कटने की सूचना मिली थी। इस मामले में अभी बीडीपीओ ओर पंचायत आफिसर जांच कर रहे हैं। उनकी तरफ से जो भी जांच रिपोर्ट मिलती है उस पर कार्रवाई की जाएगी।