रादौर। गांव खुर्दबन में बाबा धारीमल की समाधि पर 29 मार्च को मेला लगेगा और भंडारा होगा। सेवक सतीश सैनी ने बताया कि बाबा धारीमल ने गांव खुर्दबन व धनौरा के जंगलों में वर्षों तपस्या की और इसी स्थान पर वह ब्रह्मलीन हो गए। इस जगह पर गांव के लोगों ने बाबा धारीमल की समाधि बनाई। बाबा धारीमल की समाधि पर गुरु ग्रंथ साहिब और रामायण का पाठ होता है। बाबा धारीमल ने गुरु नानक देव के आदर्शों को अपनाकर अपना जीवन मानव कल्याण व प्रभु भक्ति में व्यतीत किया। बाबा धारीमल की समाधि पर सभी जाति व धर्म के लोग पहुंचकर पूजा करते हैं। एक महीने से समाधि स्थल पर पाठ किए जा रहे हैं। संवाद