फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशा, मांसाहार से मुक्त समाज का दिया संदेश

Wed, 25 Mar 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव भाटली में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। चैत्र नवरात्र पर गांव भटली में भगवती मानव कल्याण संगठन व पचंज्योति शक्ति तीर्थ सिध्दांश्रम ट्रस्ट की ओर से माता रानी की चौकी लगाई गई। कार्यक्रम भटली के जय सिंह सैनी निवास पर हुआ। इसका उद्देश्य नशा, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान, चेतनावान, पुरुषार्थी, परोपकारी व सद्भावना पूर्ण समाज निर्माण के लिए करवाया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक साधनाक्रम पूर्ण किया और माता रानी की महाआरती में भाग लिया। समापन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रदेश महासचिव राजेंद्र भटली ने कहा कि माता रानी को मां भगवती, आदिशक्ति, जगतजननी, जगदंबा सहित विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। मां भगवती समस्त जीवों और सृष्टि की जननी हैं तथा हमारी आत्मा की भी मूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सत्य कि मां जगदंबा ही इस सृष्टि की जननी हैं और उनकी कृपा से ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड संचालित है, तब इस कलिकाल का वातावरण स्वतः समाप्त हो जाएगा। इस दौरान राजबीर सरपंच, प्रदीप भंभौली, जोहरी लाल, मुकेश कुमार, लाल सिंह सैनी सहित ग्रामीण व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें