फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत

Sun, 10 May 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कमक्षा साहनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पांसरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले युवक की पहचान दो दिन बाद हुई। मृतक की पहचान भोपाल के जिला गोपालगंज के श्रीपुर कांटा निवासी 45 वर्षीय कमक्षा सहनी के रूप में हुई है। वह करीब दस वर्ष से शादीपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था और फैक्टरी के बाहर बने क्वार्टर में अकेला रहता था।

मृतक के भतीजे विजय सहनी ने बताया वीरवार को कमक्षा साहनी को अपने घर भोपाल जाना था। शहीद एक्सप्रेस छूट जाने के बाद वह जननायक एक्सप्रेस से रवाना होने की तैयारी में था। इसी दौरान पांसरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या फोन नहीं मिलने पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से कमक्षा ने परिजनों को फोन किया था। हादसे के बाद से कोई संपर्क नहीं होने पर चिंतित परिजनों ने शुक्रवार को जीआरपी थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान शनिवार को मृतक की पहचान हो पाई। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने यमुनानगर में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें