फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ड्रग्स मामले में फैक्टरी मालिक ने किया कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर के गांव बपौली में श्री मुरलीधर इंडस्ट्री के मालिक हरबंसपुरा निवासी विजय शर्मा और सरनी चौक के नजदीक रहने वाले मोहित साहनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों लगभग 11 माह से फरार चल रहे थे। दोनाें को डीआरआई की टीम ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस केस में इससे पहले फैक्टरी मालिक रहे श्याम लाल गोयल, राजन को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं 133 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई में मुंबई के मोहम्मद आजम और वफादार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है रादौर के गांव बपौली के पास विजय शर्मा, श्यामलाल, मोहित साहनी और रंजन की फैक्टरी है। यह फैक्टरी प्लाईवुड में उपयोग होने वाले ग्लू व अन्य केमिकल तैयार करने के लिए लगाई गई थी, लेकिन उनका काम नहीं चला। उन्होंने आगे इसे किराए पर देना शुरू किया। डीआरआई को सूचना मिली थी कि यहां पर प्रतिबंधित एफेड्रिन ड्रग्स लाया गया। तब टीम ने 29 जुलाई 2022 को रेड कर 10 ड्रमों में एफेड्रिन मिला था, जिसका वजन 661.75 किलोग्राम और इसकी कीमत 133 करोड़ रुपये अनुमानित थी। इस एफेड्रिन से टैबलेट तैयार हो रही थी जिसे मुंबई लेकर जाना था। फिर आगे नशा तस्करों को सौंपी जाती थी। वहां से वे बड़े-बड़े होटलों या फिर पार्टी क्लब में इसे सप्लाई करते।
बॉक्स
रेड के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्टरी को किया था सील
एफेड्रिन ड्रग्स के मामले में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की थी। बोर्ड ने पांच माह बाद इस फैक्टरी व वहां के संयंत्र को सील कर दिया। यह कार्रवाई हाल ही में एचएसपीसीबी के अध्यक्ष द्वारा इस इकाई को बंद करने के आदेश जारी करने के बाद की गई थी। दरअसल मालिकों ने इस फैक्टरी में क्लोरीनयुक्त पैराफिन के निर्माण के लिए एचएसपीसीबी यमुनानगर से संचालित करने की सहमति (23 अक्तूबर 2020 से 31 मार्च 2030 तक) प्राप्त की थी। जब राजस्व खुफिया निदेशालय को यहां एफेड्रिन बनाने की भनक लगी, तब 29 जुलाई को टीम बापौली गांव पहुंची और फैक्टरी के अंदर छापामारी की। तलाशी के बाद एचएसपीसीबी के अधिकारियों ने इस इकाई को बंद करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन इसका मालिकों ने इसका जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद, एचएसपीसीबी, यमुनानगर के क्षेत्रीय अधिकारी ने बोर्ड के उच्च अधिकारियों को 28 नवंबर 2022 को इस इकाई को बंद करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें