फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग, जला सामान

Thu, 18 Apr 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती नगर। सैनी धर्मशाला के नजदीक ओम पेपर एंड पेपर प्रोडक्ट कंपनी के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से काफी सामान जल गया। बताया जा रहा है आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी सामान जलकर राख हो चुका था। आग के कारण डिस्पोजल, मटेरियल, तारे, मोटर तथा तैयार माल तथा कच्चा माल जल गया।
विज्ञापन

गोदाम के मालिक शिवम सैनी ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगी तो धुंआ निकलते देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया और लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हो गई। इसके बाद किसी ने डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं उधर गोदाम के मालिक शिवम सैनी ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर दो गाड़ियां पहुंची।। हालांकि लोगों ने अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में आग को देख कर अंदर पड़े सामान को बचाने के लिए खुद ही जुट गए। काफ़ी सामान भी निकाल लिया गया, फिर भी आग से काफी सामान जल गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें