यमुनानगर। सदर थाना पुलिस ने कलानौर नाका पर चेकिंग के दौरान पशु लेकर उत्तर प्रदेश जा रही गाड़ी को पकड़ा है। तलाशी के दौरान गाड़ी से 23 भैंसे, 13 कटड़े बरामद हुए। इन्हें ठूंस-ठूंस कर बेरहमी से भरा गया था। पुलिस ने गाड़ी चालक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के खानपुर निवासी सादिक व उसके साथी गंगोह निवासी मोहम्मद सोहेल को पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।