फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट डाल रिटायर्ड डीएसपी की बेटी व पुत्रवधु पर किए अभद्र कॉमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने अपनी पुत्रवधू व बेटी को फेसबुक पर यूपी के बागपत निवासी सुमित डांगी पर तीन साल से अभद्र कामेंट करने का आरोप लगाया है। आरोपी सुमित डांगी व रिटायर्ड डीएसपी में कई साल से विवाद चल रहा है। पहले भी रिटायर्ड डीएसपी द्वारा आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में दो केस दर्ज करवाएं गए हैं। जो की कोर्ट में विचाराधीन हैं। रिटायर्ड डीएसपी तीन माह से बीमार चल रहे हैं। जिसके चलते इस बार रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित डांगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने कराया केस
सुमित डांगी करीब तीन साल से कभी उसके पति, कभी पुत्रवधू व बेटी को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करता रहता है। तीन साल से आरोपी उसकी पुत्रवधू व उसकी बेटी जो कि कनाडा में वकील है, उनके खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालकर अभद्र, अश्लील, असामाजिक व असहनीय टिप्पणी कर रहा है। जिससे उसके परिवार के मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। आरोपी सुमित डांगी के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब फिर आरोपी सुमित डांगी ने एक सितंबर व दो सितंबर को उसके परिवार की महिलाओं का नाम लिखकर फेसबुक पर अभद्र पोस्ट डाली है। आरोपी अपने साथियों से भी गलत कॉमेंट करवा रहा है। आरोप है कि आरोपी अवैध पिस्टल की सेल्फी लेकर फेसबुक पर डालकर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। फेसबुक पर धमकी की पोस्ट डालकर साथ ही डिलीट कर देता है। आरोपी सुमित डांगी व इसके साथियों की असामाजिक प्रताड़ना से उसके पति तीन माह से गंभीर बीमार चल रहे हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी की फेसबुक आईडी बंद करवाने व आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
एसपी और आईजी को शिकायत भेजने के बाद किया केस दर्ज
सेवानिवृत्त डीएसपी की पत्नी ने बताया कि पुलिस ने उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया। तीन दिन से वह पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में उन्होंने एसपी व आईजी को शिकायत भेजी। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित डांगी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गांधी नगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आईटी सेल की मदद से मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें