फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजी के माता-पिता व ससुर झड़प, दंपति ने बरसाए ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित रोजी मर्डर केस एक बार फिर चर्चा में है। रविवार को जहां मृतका रोजी के परिजनों ने उसके आरोपी ससुर राजेंद्र सिक्का की गिरफ्तारी के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था। वहीं, सोमवार को रोजी के ससुर व पिता के बीच जमकर मारपीट हुई। झड़प छछरौली के पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुई। इसमें राजेंद्र सिक्का के सिर व पेट में चोट लगी है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों पर एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने राजेंद्र सिक्का की शिकायत पर रोजी के पिता जनक राज व उसकी पत्नी सीमा रानी पर केस दर्ज कर लिया है। जनक की शिकायत की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिक्का ने यह दी शिकायत
जगाधरी की न्यू जैन नगर कालोनी निवासी राजेंद्र सिक्का ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को सुबह करीब 10 बजे छछरौली पंजाब नेशनल बैंक में किसी कार्य के लिए गया था। जैसे ही वह कार्य निपटा कर बैंक से बाहर निकला तो बाहर छछरौली निवासी जनकराज व सीमा खड़े थे। जो उसको देख कर गालियां देने लगे और मारपीट भी करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उसके सिर में ईंट मार कर घायल कर दिया। उसने बताया कि वह उनसे किसी तरह छूट कर अपनी गाड़ी में बैठा तो उन्होंने मेरी गाड़ी पर भी ईंट पत्थर बरसाए। इस दौरान उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई।
रोजी के पिता बोले, राजेंद्र सिक्का ने पहले गाली दी, फिर मारपीट
उधर, मृतका रोजी के पिता जनकराज व सीमा ने बताया कि सोमवार को वे रुपये निकलवाने के लिए बैंक गए थे। जहां उन्हें उसकी बेटी रोजी का ससुर राजेंद्र सिक्का मिला। आरोप है कि राजेंद्र उन्हें देखकर गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध जताया तो उसने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में उन्हें भी चोट लगी है। आरोप है कि उसने ही पहले शुरूआत की। उन्होंने उससे अपना बचाव किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर रोजी के माता पिता व ससुर के बीच हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दोनों पक्षों एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे से मारपीट की जा रही है। एक तरफ जहां रोजी की मां व पिता हैं तो दूसरी तरफ रोजी के ससुर राजेंद्र सिक्का उनका मुकाबला कर रहे है। काफी देर तक दोनों पक्षों में झड़प होती रही।
मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें आई है। सीसीटीवी फुटेज में जनक राज व सीमा राजेंद्र से मारपीट करते नजर आ रहे है। हालांकि राजेंद्र ने भी मारपीट की। मामले में राजेंद्र सिक्का की शिकायत पर जनक राज व सीमा खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जनकराज की शिकायत की तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन

पृथ्वी सिंह, एसएचओ, थाना छछरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें