फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फेसबुक पर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फेेसबुक पर दोस्ती कर शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक युवती ने महिला पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी फेसबुक पर वार्ड नंबर 15 के सुमित से पहचान हुई। इसके बाद दोनों में फेसबुक व मैसेंजर पर बातचीत होनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। जिस पर उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर केस दर्जकर लिया है।
उधर आरोपी युवक सुमित का कहना है कि उसे गलत फंसाया जा रहा है। युवती उस पर आर्थिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। इसी को लेकर वह बार-बार शिकायत देती है। यह उसकी तीसरी शिकायत है। इससे पहले दो बार वह अपनी शिकायत वापस ले चुकी है। वे इस मामले में एसपी से मिलकर पूरी बात बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें