रादौर। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं में शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल झीवरहेड़ी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे विद्यालय का परिणाम शानदार रहा। इस दौरान वेदिका ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षरा व स्पर्श 89 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। प्रिया ने 81 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। विद्यालय अध्यक्ष बलवंत सिंह, कविता, कार्यशाला रूही व उप-प्राचार्य जाहिदा ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद