कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
रादौर। सीबीएसई की ओर से घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में इंडियन पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्राचार्य ईश मेहता ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों व अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 89 में से 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 17 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 20 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक और 23 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया और अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। संवाद