प्रमाणपत्र दिखाते प्रतिभागी और अध्यापक। संस्थान
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में क्रिएटिव राइटिंग क्लब की ओर से विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में चित्र आधारित लेखन (पिक्चर प्रॉम्प्ट) गतिविधि करवाई गई। इस दौरान प्रतिभागियों को पांच अलग-अलग चित्र दिखाए गए, जिन पर उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में अपने विचार रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, अवलोकन क्षमता और रचनात्मक लेखन कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर क्लब संयोजिका डॉ. ऋतु शर्मा, डॉ. रेनू बाला, प्रो. मंजू दहिया, प्रो. अशोक बंसल प्रो. रजनी गोयल प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे। संवाद