फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु के भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

Mon, 27 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 गुरु के दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। श्री लालद्वारा मंदिर में रविवार को पंजाब स्थित श्री ध्यानपुर धाम से महंत राम सुंदर दास महाराज पहुंचे। इस दौरान उनके दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महंत राम सुंदर महाराज ने श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा प्रदान की। इस दौरान मंदिर में संकीर्तन हुआ, जिसमें गुरु के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
गुरु के दर्शन करने के लिए मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा था। नाम दीक्षा से पूर्व श्रद्धालुओं ने आचार्य गोपाल राज से पूजा करवाई। गुरु महाराज के आगमन को लेकर मंदिर को खूब सजाया गया था। नाम दीक्षा लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। नाम दीक्षा के बाद दर्शन का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान दास बसंत एंड पार्टी के सदस्यों ने भजनों से बावा लाल जी महाराज की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

मैं बाबा लाल का चेला हूं, मैं अपने गुरु का चेला हूं जो हाथ पकड़ कर साथ चले मैं रहता नहीं अकेला हूं भजन पर श्रद्धालु मग्न होकर झूमने लगे। महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने भजनों से गुरु की महिमा बताई। इस दौरान रादौर के गांव घिलौर से आए कुलदीप दत्ता ने बताया कि वह लंबे समय से ध्यानपुर धाम के बारे में सुन रहे थे। इसके बाद वे नाम दीक्षा लेने पहुंचे हैं। इसी प्रकार प्रेम नगर कॉलोनी निवासी प्रद्यूमन वालिया ने भी पत्नी के साथ नाम दीक्षा ली।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक कमेटी प्रधान रमेश मेहता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि गुरु के दर्शन के लिए यमुनानगर, जगाधरी के अलावा सहारनपुर, बराड़ा, अंबाला, देहरादून, मुलाना, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान राजीव अरोड़ा, केवल लूथरा, वासुदेव वर्मा, सोनू मेहता, गुलशन गुलाटी, दविंद्र मेहता, मोनू मेहता, राजीव गांधी, प्रदीप चड्ढा, बॉबी वासन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें