फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईपीएस बंद मिलने पर अफसरों से जवाब तलब

Wed, 24 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर में नालों की सफाई का जायजा लेतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न नालों, सीवरेज व्यवस्था और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का औचक निरीक्षण किया। आईपीएस बंद मिलने पर उन्होंने निगम अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
मेयर सबसे पहले वार्ड नंबर 10 के आजाद नगर क्षेत्र में पहुंचीं। यहां उन्होंने खालसा कॉलेज व यमुना नहर के नजदीक से गुजर रहे मुख्य नाले का जायजा लिया। इसके बाद मेयर जिंदल पार्क के पास स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से संचालित आईपीएस पर पहुंचीं। आईपीएस बंद था और उसमें गंदगी व सिल्ट जमा थी। मेयर ने मौके पर ही अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और जवाब-तलब किया कि मानसून सिर पर होने के बावजूद यह स्टेशन बंद क्यों है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे चालू कर गंदगी को साफ कराया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर के साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, हरजीत सिंह, पार्षद संदीप धीमान, उज्जवल ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण सिंगला और पवन प्रताप यादव सहित नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पैदल जाकर देखी नालों की स्थिति
आईपीएस के निरीक्षण के बाद मेयर का दस्ता वार्ड 15 के लाजपत नगर पहुंचा। यहां गलियों में पैदल चलकर नालों और नालियों की जमीनी हकीकत देखी। इसके बाद मेयर वार्ड 16 में रेलवे फ्लाईओवर के पास कुलदीप नगर के नाले पर पहुंची। वहां नाले की सफाई के कार्य की गति धीमी पाए जाने पर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में मेयर ने वार्ड 18 के जोड़ियां गुरुद्वारे के पास लगे आईपीएस और वार्ड 13 के जम्मू कॉलोनी श्मशान घाट के पास बने नालों का भी गहनता से मुआयना किया। यहां से मेयर जगाधरी के अशोक विहार पहुंची। यहां उन्होंने नाले की सफाई का जायजा लिया।

शहर में नालों की सफाई का जायजा लेतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें