संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में नई दिशाए-नई उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से अतिथि व्याख्यान करवाया गया। कार्यक्रम प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. विजय चावला के नेतृत्व में हुआ। मुख्य वक्ता गौरव बरेजा ने विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य की संभावनाओं व इसके जोखिम के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कॅरिअर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, सकारात्मक सोच रखने व कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपने कौशल और ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों को नई दिशा नई उड़ान कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और विभिन्न उदाहरणों से सही दिशा और मेहनत से कॅरिअर चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विजय चावला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करते हैं। इससे उन्हें एक नई सोच और नई दिशा मिलती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वक्ताओं से कॅरिअर चुनाव संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे।